[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार, जख्मी

तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार, जख्मी

0
तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार, जख्मी

सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर-बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक बलवाहाट थाना क्षेत्र के अंधरी गांव निवासी उमेश सादा का 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर सिमरी बख्तियारपुर किसी काम से आ रहा था. जैसे ही वह बलवाहाट बाजार के समीप पहुंचा कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसके स्वजनों को दी. घटना की सूचना पर बलवाहाट पहुंचे स्वजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची युवक की मां सहित अन्य स्वजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया. इधर जख्मी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. फोटो – सहरसा 22 – अस्पताल मे जख्मी के परिजनों की लगी भीड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel