[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

गुरुवार को ससुराल जाने के दौरान भटपुरा गांव के समीप हुआ था हादसा सिमरी बख्तियारपुर . बलवाहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी एक 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है. पत्नी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. मृतक की पहचान मेसन राम के 20 वर्षीय पुत्र छोटे राम के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छोटे राम गुरुवार को अपनी बाइक से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तुर्की गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान भटपुरा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया है. दुधमुंहे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. स्वजनों ने बताया कि छोटे राम की शादी चार वर्ष पूर्व तुर्की गांव में हुई थी. उनके एक पुत्र और एक दुधमुंही पुत्री है. छोटे राम घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. स्वजनों ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिली. सोशल मीडिया पर छोटे राम की तस्वीर वायरल होने के बाद परिजन सदर अस्पताल सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की. वहीं घटना के बाद मृतक के घर पहुंचे वार्ड सदस्य बबीता देवी, किशोर साह, राजकुमार साह, ब्रह्मदेव तांती, ललन राम, सिकंदर राम, महेंद्र राम सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel