[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

0
पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने के बाद परिजन इलाज के लिए पहुंचे सीएचसी, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

सोनवर्षाराज :

काशनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव में शनिवार को पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कोपा पंचायत के भस्ती बिंदटोली वार्ड संख्या चार निवासी राजकुमार महतो के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है कि सिंटू कुमार नहाने के दौरान पानी के मोटर का तार जोड़ रहे थे. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए. परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सोनवर्षाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया, गांव में शोक की लहर

मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकू देवी, दो छोटे बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इस हादसे से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel