[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संत नगर में हुई घटना, डिप्रेशन में था युवक सहरसा सदर थाना क्षेत्र के संत नगर में गुरूवार को 27 वर्षीय युवक कन्हैया साह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का खुलासा तब हुआ, जब सुबह लोगों ने उसे छत से फंदे पर लटका पाया. परिजनों ने बताया कि कन्हैया रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया था. लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा तो लोग उसे देखने गये. उन्होंने देखा कि वह छत से लटका हुआ है. कन्हैया साह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. वह दो महीने पहले ही अपनी बहन की शादी के सिलसिले में घर आया था. परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था. जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था. हालांकि परिजनों को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कठोर कदम उठा लेगा. लोगों ने बताया कि कन्हैया होनहार और मेहनती युवक था. जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता था. घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद यूडी मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है. कन्हैया के परिवार के सदस्यों और परिचितों में इस घटना के बाद गहरी उदासी छाई है. लोगों का कहना है कि कन्हैया बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार युवक था. उसके इस कदम से पूरे मुहल्ले को झकझोर कर रख दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel