[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा नाले की समुचित निकासी के लिए कार्य शुरू

नाले की समुचित निकासी के लिए कार्य शुरू

0
नाले की समुचित निकासी के लिए कार्य शुरू

नाले का पानी लगातार सड़क पर बहने से लोगों को हो रही थी परेशानी सोनवर्षाराज. एनएच 107 सोनवर्षाराज-माली मुख्य सड़क में देहद मोड़ से चंडिका पेट्रोल पंप के बीच नाले का पानी लगातार सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. सड़क पर गंदा पानी फैलने से जहां जलजमाव की स्थिति बनी रहती थी. वहीं उक्त मार्ग से आवागमन बाधित हो रहा था. समस्या की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सड़क पर हुए जलजमाव को खत्म करने के साथ ही नाले की समुचित निकासी के लिए कार्य शुरू कर दिया गया. ताकि सड़क पर जलजमाव की समस्या समाप्त हो सके. मालूम हो कि एनएच 107 किनारे लंबे समय से नाले की निकासी बाधित रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता था. इससे न केवल लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी. बल्कि जलजमाव से उठने वाली दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता था. जलजमाव हटाने के दौरान नपं प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि नाले की निकासी में बाधा बन रहे अतिक्रमण को भी जल्द हटाया जायेगा. ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो और लोगों को स्थायी रूप से राहत मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel