[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

0
रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा मध्य विद्यालय स्थित मत्स्यगंधा झील के समीप रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनचर निवासी 22 वर्षीय अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह पेशेवर नृत्यांगना थी. जानकारी के अनुसार, अंजलि कुमारी दो युवकों के साथ रेलवे पटरी पर वीडियो रील बना रही थी. इसी दौरान सुपौल की ओर से दानापुर-पुणे एक्सप्रेस तेज गति से आ रही थी. युवती को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साथ मौजूद दोनों युवकों ने युवती के सिर पर दुपट्टा बांधकर उसे इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया. करीब 50 मीटर तक ले जाने के बाद उन्हें लगा कि युवती की मौत हो चुकी है. इसी बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद दोनों युवक युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 एवं सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है तथा उसकी जांच की जा रही है. साथ ही युवती के साथ मौजूद दोनों युवकों की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है. सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले की छानबीन जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel