[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा कब बनेगा गुदरी हाट में वेडिंग जोन ?

कब बनेगा गुदरी हाट में वेडिंग जोन ?

0
कब बनेगा गुदरी हाट में वेडिंग जोन ?

दुकानदारों की उम्मीदें अधर में, नगर परिषद खामोश सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के गुदरी हाट में वेंडिंग ज़ोन निर्माण को लेकर शुरू हुआ शहरवासियों का इंतजार अब अनिश्चितता में बदलता जा रहा है. वर्ष 2023 में बड़े ताम-झाम के साथ शुरू हुई यह पहल आज तक जमीन पर नहीं उतर सकी है. स्थानीय लोगों और दुकानदारों में यह सवाल तेजी से उठने लगा है कि आखिर गुदरी हाट में वेंडिंग ज़ोन कब बनेगा. वक़्त के साथ धीमी पड़ी रफ्तार नगर परिषद ने वेंडिंग जोन के निर्माण की शुरुआत उत्साह के साथ की थी. यह दावा किया गया था कि सिमरी बख्तियारपुर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों और सब्ज़ी विक्रेताओं को जल्द ही एक व्यवस्थित व सुरक्षित व्यावसायिक स्थल मिलेगा. लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. अभी तक सिर्फ मिट्टी भराई कार्य ही हुआ है. वेंडिग जोन के निर्माण को लेकर नवंबर, 2024 में नगर प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में यह आश्वासन दिया गया था कि कुछ दिन के बाद वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा. लेकिन वह आश्वासन अभी तक अमल का इंतजार कर रहा है. स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि हर बैठक में नई तारीख, नया घोषणा-पत्र मिलता है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस प्रगति देखने को नहीं मिलती. दुकानदारों में छाई मायूसी गुदरी हाट में वेंडिंग जोन बनने की बात सामने आने के बाद सब्जी दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी. लेकिन नगर परिषद द्वारा अब तक काम शुरू नहीं होने बाद एक फिर दुकानदारों में मायूसी छा गयी है. यहां बता दें कि बीते कई वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़े वेडिंग जोन निर्माण कार्य की सुगबुगाहट से लोगों को यह उम्मीद जगी थी कि अब सड़क किनारे दुकान लगा कर जीवनयापन करने वाले इन अस्थायी दुकानदारों को अपना ठिकाना मिल जायेगा. बता दें कि वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं होने के कारण नप क्षेत्र में जगह-जगह फुटपाथ पर दुकान लगाए जाने के कारण लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या झेलनी पड़ती है तथा फुटपाथ के विक्रेताओं को भी परेशानी की सामना करना पड़ता है. वेंडिंग जोन का निर्माण होने के बाद दुकानदारों को एक ठिकाना मिलेगा. साथ ही लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी. मार्केट कांप्लेक्स की भी थी योजना नप क्षेत्र स्थित गुदरी हाट की जमीन पर 2018 में बोर्ड की बैठक में सभी के सहमति से मार्केट कांप्लेक्स भी बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था. जिसके बाद द्रुत गति से मार्केट कांप्लेक्स की डिजाइन एवं नक्शे भी बनाये गये. लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाले तीन मंजिला मार्केट कांप्लेक्स सह विवाह भवन में ग्राउंड फ्लोर एवं फर्स्ट फ्लोर में अत्याधुनिक सुविधा युक्त महिला-पुरुष शौचालय के साथ पचास से ज्यादा कमरे बनाने की बात भी हुई थी. लेकिन बीतते वक्त के साथ मामला ठंडे बस्ते में चल गया. फिर उसके बाद वेडिंग जोन बनाने की बात उठी. लेकिन वह भी मामला बीतते वक्त के साथ शांत हो गया. हालांकि पूर्व ईओ केशव गोयल के सिमरी बख्तियारपुर में पदस्थापन के बाद यह उम्मीद जगी थी कि गुदरी हाट अतिक्रमण मुक्त होगा और मार्केट कांप्लेक्स और वेडिंग जोन बनेगा. लेकिन केशव गोयल के जाने के बाद उसकी उम्मीद भी खत्म हो गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel