[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा खस्सी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

खस्सी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

0
खस्सी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धबौली से बुधवार को दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार दो युवकों को खस्सी चोरी कर भागने के दौरान कहरा बस्ती में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पतरघट पुलिस ने कहरा बस्ती पहुंचकर चोरी कर भाग रहे खस्सी सहित दोनों युवक को गिरफ्तार कर उक्त बाइक को जब्त किया. घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि धबौली पश्चिमी पंचायत स्थित वार्ड 11 निवासी मदन प्रसाद सिंह की सड़क किनारे खड़ी खस्सी को बाइक सवार दोनों युवक उठाकर बाइक से कहरा बस्ती की तरफ भाग खड़ा हुआ, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पतरघट पुलिस सहित कहरा के लोगों को दी. कहरा के ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ला का घेरा डाल कर पकड़ लिया. तब तक पुलिस ने कहरा पहुंच कर दोनों युवक को हिरासत में लिया तथा खस्सी सहित गिरफ्तार युवक का बाइक व दो मोबाइल जब्त किया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों खस्सी चोर ने अपना नाम पता ज्योतिष कुमार पिता विनेश रजक तथा बबलू कुमार उर्फ मो चांद पिता मो अब्दुल साह दोनों ग्राम भिरखी वार्ड 25 थाना जिला मधेपुरा बताया. खस्सी मालिक धबौली पश्चिमी पंचायत के निवासी मदन प्रसाद सिंह के आवेदन पर 18 हजार रुपये के खस्सी चोरी के मामले में दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवक को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel