[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सीएसपी सेंटर में हथियार का भय दिखा कर लूट की असफल कोशिश

सीएसपी सेंटर में हथियार का भय दिखा कर लूट की असफल कोशिश

0
सीएसपी सेंटर में हथियार का भय दिखा कर लूट की असफल कोशिश

संचालक ने थाने में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

पतरघट. धबौली पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कहरा बस्ती स्थित एसबीआइ के सीएसपी सेंटर में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा हथियार का भय दिखाते सीएसपी सेंटर में लूटपाट का असफल प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष पतरघट को दिए आवेदन में सीएसपी संचालक कहरा बस्ती निवासी नवनीत कुमार झा ने कहा कि कहरा-धबौली मुख्य सड़क मार्ग स्थित उनके सीएसपी सेंटर में मंगलवार को ढाई से तीन बजे के करीब बिना नंबर की एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उनके सीएसपी सेंटर में अचानक घुसे तथा हथियार का भय दिखाकर नगदी लूटपाट की कोशिश की, लेकिन उनकी सतर्कता से दोनों नकाबपोश बदमाश खाली हाथ भाग खड़ा हुआ. सीएसपी संचालक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा खराब रहने के कारण मरम्मत के लिए दिये थे, जिसके कारण बदमाशों का चेहरा नहीं पहचान पाये. उन्होंने थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में इस घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी है. इस बाबत थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि उन्हें दूसरे दिन घटना की सूचना सीएसपी संचालक द्वारा दी गयी है. उन्होंने बुधवार को सीएसपी पहुंच कर संचालक से घटना के संबंध जानकारी लिए जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि सीएसपी में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था. उन्होंने उपलब्ध जानकारी के आलोक में घटना के सभी बिंदुओं पर जांच किये जाने की बात कही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel