[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा अज्ञात वाहन ने 12 वर्षीया बच्ची को कुचला, मौत

अज्ञात वाहन ने 12 वर्षीया बच्ची को कुचला, मौत

0
अज्ञात वाहन ने 12 वर्षीया बच्ची को कुचला, मौत

गोभी का पत्ता तोड़ लौट रही थी घर, पस्तपार बाजार की तरफ से मधेपुरा जा रहा था अज्ञात चार चक्का वाहन पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 स्थित मुख्य बाजार चौक पुल के समीप सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पस्तपार पंचायत स्थित वार्ड दस निवासी दिनेश यादव की बारह वर्षीय पुत्री रुचि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पस्तपार पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के पिता दिनेश यादव ने बताया कि उनकी बारह वर्षीय पुत्री रूचि कुमारी अपने खेत से गोभी का पत्ता तोड़ कर सिर पर रख उसे लेकर घर आ रही थी. उसी दौरान पुल के समीप सड़क पार किए जाने के दौरान पस्तपार बाजार की तरफ से मधेपुरा जा रही एक तेज रफ्तार चार पहिया अज्ञात वाहन हमारी पुत्री को रौंदते हुए मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा. उन्होंने बताया कि रूचि वर्ग 6 की स्कूली छात्रा थी. शव से लिपटकर मां रूबी देवी, दादी सबरी देवी, भाई अंकित कुमार, पिता सहित सभी परिजन एवं रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था. इस बाबत थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel