[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा लोडेड कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

लोडेड कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

0
लोडेड कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

पतरघट. पस्तपार पुलिस ने ठाढी बस्ती स्थित पुल के समीप शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक पर सवार दो युवक को एक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पस्तपार थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि हम पुलिस बल के साथ सखुआ मोड़ के समीप वाहन जांच कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पामा की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक हथियार के साथ ठाढी बस्ती की तरफ आ रहा है. उन्होंने बताया कि सूचना सत्यापन के लिए हम पुलिस बल के साथ ठाढी बस्ती पहुंचे तो देखा कि पामा की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस वाहन को देख बाइक घुमाकर भागने लगा. जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ खदेड़कर पकड़ लिया. नाम पता पूछे जाने परएक युवक गौतम कुमार पिता अभिनंदन यादव ग्राम पामा वार्ड का निवासी बताया. एक जबकि दुसरा युवक आदित्य कुमार उर्फ संतोष कुमार पिता आलोक यादव ग्राम घोघनपट्टी थाना पतरघट का निवासी बताया उन्होंने कहा कि दोनों युवक की तलाशी लिए जाने पर गौतम कुमार की कमर से लोडेड कट्टा बरामद किया गया. हथियार बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार किए जाने के साथ उसके पास से एक काला व ब्लू रंग का राॅयल इनफील्ड हंटर बाइक नंबर बीआर एसी 1271 को जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गौतम कुमार आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर आरोप के मामले में कुछ दिन पूर्व जेल से जमानत पर बाहर निकला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel