[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 126 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

126 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
126 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ  दो तस्कर गिरफ्तार

एक चार चक्का वाहन जब्त, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई सहरसा . जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बैजनाथपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बैजनाथपुर थाना पुलिस ने 126 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक चार चक्का वाहन सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर की गयी. इसको लेकर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि सौरबाजार की ओर से एक सफेद रंग की टाटा बोलेनो कार से भारी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप आ रही है. सूचना के सत्यापन के बाद कार्रवाई करते एनएच107 पर बैजनाथपुर चौक के समीप, पुराने थाना भवन से लगभग 50 मीटर पहले मछली मार्केट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध टाटा बोलेनो कार बीआर 01 ईएस 0201 को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने लगा. लेकिन पुलिस बल की तत्परता से वाहन को रोक लिया गया. वाहन में सवार दो युवक को पकड़कर पूछताछ की गयी. युवकों की पहचान मधेपुरा सुखासन मनहारा वार्ड नंबर 12 निवासी सौरव कुमार पिता स्व सुरेंद्र प्रसाद यादव व मधेपुरा सुखासन मनहारा वार्ड नंबर सात निवासी संदीप कुमार पिता प्रमोद चौधरी के रूप में हुई. वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कार की सीट एवं डिक्की से अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप का पांच पीले रंग का बोरा एवं दो कार्टून बरामद किए गया. कार्टून व बोरे से 126 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप पाया गया. बरामद कफ सिरप एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सौरव कुमार का आपराधिक इतिहास है. मधेपुरा व सिंघेश्वर थाना में कई मामला दर्ज है. टीम में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष पुअनि अमित रंजन, परिपुअनि नेहा रंजन, पीटीसी आशुतोष कुमार, आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे, फोटो – सहरसा 15 – जानकारी देते साइबर डीएसपी अजित कुमार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel