[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा आग से दो घर जलकर नष्ट, दो मवेशी की मौत

आग से दो घर जलकर नष्ट, दो मवेशी की मौत

0
आग से दो घर जलकर नष्ट, दो मवेशी की मौत

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के बन्नीबासा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जलकर नष्ट हो गया. जबकि घटना में आग से झुलसने से दो मवेशियों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार काशनगर पंचायत के बन्नीबासा गांव निवासी दो सगे भाई बलराम मुनी व राजाराम मुनि के घर में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी. हो हल्ला के बाद आस पड़ोस के ग्रामीणों के जुटने पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक पीड़ित परिवार का बांस व फूस से बना घर समैत दैनिक उपयोग की वस्तु, अनाज समैत घर में रखा जेवरात जलकर नष्ट हो गया. घटना में पीड़ित परिवार के दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गयी. जबकि दो अन्य मवेशी बुरी तरह झुलस गया. मवेशियों की मौत से पीड़ित परिवार के सामने जीविकोपार्जन की भारी समस्या उत्पन्न हो गयी. घटना की सूचना बाद मुखिया प्रवेंद्र कुमार सिंह उर्फ कुमकुम ने पीड़ित परिवार से मिल हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए अंचल प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग की. एक दिवसीय धरना प्रदर्शन महिषी. शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लोक अधिकार मंच के बैनर तले गरीब व भूमिहीन दर्जनों लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के क्रिया कलापों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. मंच के संयोजक विभूति कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रखंड अध्यक्ष तारनी सादा के संचालन में राजनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिव नारायण सादा, दिनेश सादा, श्यामा देवी सहित अन्य ने कहा कि चुनाव से पूर्व सभी पंचायतों में शिविर लगा कर बासगीत पर्चा, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन लिया गया था. सरकार गठन के बाद भी इन आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई व गरीब लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने तेरह सूत्री मांगों का ज्ञापन कार्यालय को सौंपा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel