[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब ने शुरू किया क्रिकेट टूर्नामेंट

त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब ने शुरू किया क्रिकेट टूर्नामेंट

0
त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब ने शुरू किया क्रिकेट टूर्नामेंट

पहला मैच नौलखा बनाम तराही के बीच खेला गया सहरसा . जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के बारा गांव स्थित त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ किया गया. इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रोटी बैंक संस्थापक व समाजसेवी रौशन मिश्रा ने किया. उद्घाटन के मौके पर खेल प्रेमियों व स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही. जिससे कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बन गया. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नौलखा बनाम तराही के बीच खेला गया. जो सुपर 20 प्रारूप में आयोजित हुआ. दोनों टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. खिलाड़ियों के जोश व खेल भावना ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया. इस मौके पर मुख्य अतिथि रौशन मिश्रा के साथ सहयोगी के रूप में अविनाश झा, अश्वनी झा, विवेकानंद झा, टिंकु मैथिल व अंशु मिश्रा मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में आयोजक आलोक, अंशु, अमन हर्ष, सत्यम, प्रशांत, गुलशन, शिवम एवं टीसीसी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा. आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना व युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel