[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा तटबंध की सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

तटबंध की सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

0
तटबंध की सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

महिषी. पूर्वी कोसी तटबंध के 101 किलोमीटर पर स्थित गेमरहो कैंप पर जल संसाधन विभाग में नव नियुक्त अभियंताओं व बाढ़ संघर्षात्मक बलों क़ो प्रशिक्षित किये जाने की मंशा से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में मौजूद लोगों को संबोधित करते बीरपुर डिवीज़न के मुख्य अभियंता वरुण कुमार ने कहा कि पानी के दबाव में स्परों की सुरक्षा व बचाव से तटबंध की सुरक्षा संभव है. माॅनसून का प्रवेश संभावित बाढ़ आगमन की पूर्व सूचना होती है. प्रतिनियुक्त अभियंता अपने क्षेत्र में कोसी की गतिविधियों पर सतत नजर बनाये रखें. बाढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सहजानंद सिंह ने कहा कि बाढ़ से तटबंध व स्परों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में बालू भरे बोरियों का भंडारण कर ले. जिससे समय पर बचाव में असुविधा नहीं होने पाये. प्रशिक्षण में मौजूद अभियंताओं क़ो एनसी, गेवियन, क्रेटिंग, परक़ोपाईन, सीपेज़ पाईपिंग, ट्री स्पर, बम्बू रॉल सहित अन्य बचाव कार्यों की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर अधीक्षण अभियंता विकास कुमार, सहरसा ड्रेनेज डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, चंद्रायन डिवीजन के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार, कोपरिया डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सुबोध चौधरी, सहायक अभियंता राम नरेश अनुज, विक्रांत कुमार, चंद्रभाल पासवान, राम प्रवेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel