[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा महात्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व कार्य क्षमता में वृद्धि के लिए दिया प्रशिक्षण

महात्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व कार्य क्षमता में वृद्धि के लिए दिया प्रशिक्षण

0
महात्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व कार्य क्षमता में वृद्धि के लिए दिया प्रशिक्षण

डीसीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यशाला

सहरसा. जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन शिवपुरी बाइपास स्थित निजी भवन सभागार में मंगलवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि व अपने दायित्वों के प्रति समर्पण भाव पैदा करने के लिए विभाग द्वारा पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों का सहकारिता के क्षेत्र में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कार्यशाला के माध्यम से विकास के बदलते परिवेश, चुनौती पूर्ण वातावरण एवं सरकार की बढ़ती अपेक्षाओं के आलोक में सहकारी समितियां का कार्य अत्यंत बहुआयामी हो गया है. उन पर निर्दिष्ट कार्यों को पूरा करने का दायित्व रहता है. बदलते वैश्विक परिपेक्ष में सहकारी समितियां के अध्यक्ष एवं प्रबंधन को सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं उनके कार्य क्षमता, दक्षता एवं योग्यता में वृद्धि के लिए समय-समय पर इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत जिले के सभी पैक्स, व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं प्रबंधक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है. कार्यशाला में सेवानिवृत सहायक निबंधक विष्णुदेव सिंह, राजा कुमार, लक्ष्मण साहनी, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अभिषेक कुमार, कैलाश कुमार कौशल, संजीव कुमार ठाकुर, मो शहाबुद्दीन आलम, अरुण कुमार ने अपने-अपने सत्र में प्रशिक्षण दिया. मौके पर जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel