[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा आज चौथी सोमवारी पर मटेश्वर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

आज चौथी सोमवारी पर मटेश्वर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

0
आज चौथी सोमवारी पर मटेश्वर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

हजारों श्रद्धालु मुंगेर से जलभर कर करेंगे अभिषेक सिमरी बख्तियारपुर. सावन की चौथी सोमवारी पर कांठो अंतर्गत बाबा मटेश्वर धाम में हजारों शिव भक्तों के जलार्पण करने की संभावना है. वहीं एक दिन पूर्व रविवार को भक्तिमय माहौल में हजारों श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों द्वारा बोलबम के जयघोष के साथ मुंगेर के छर्रा पट्टी के लिए रवाना हुए. वहीं दोपहर बाद सभी शिव भक्त छर्रा पट्टी से जलभर कर पैदल बाबा मटेश्वर के जलाभिषेक के लिए चल पड़े. फूल गयी ट्रेनें सावन की चौथी सोमवारी को दिन भर सहरसा-मानसी रेलखंड के सोनवर्षा कचहरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपड़िया, धमारा घाट स्टेशन पर मुंगेर जाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रेलखंड के सभी स्टेशन कांवरियों से फूल दिखे. वहीं सबसे ज्यादा भीड़ सिमरी बख्तियारपुर और कोपड़िया स्टेशन पर देखने को मिली. सुबह नौ बजे से लेकर ग्यारह बजे के लगभग पूरा स्टेशन परिसर केसरिया वस्त्रों से लिपटे बमों से भरा दिखा. स्थिति यह थी कि स्टेशन पर पैर रखने की जगह तक नहीं थी. वहीं कांवरियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से सभी ट्रेनें फूल ही गयी. इस दौरान सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन आरपीएफ जवान मौजूद रहे. जो डाकबमों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रोत्साहित करते नजर आये. दिनभर लगा रहा जाम सावन की चौथी सोमवारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर सहित सलखुआ, सोनवर्षा कचहरी आदि मार्केट दिनभर बमों से गुलजार दिखा. सैकड़ों की संख्या में बम टेंपो और ई-रिक्शा आदि की सहायता से बोलबम के जयकारों के साथ सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचे. इस दौरान स्टेशन चौक पर रविवार दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. वहीं प्रशासन की अनुपस्थिति की वजह से डाकबमों सहित आमजनों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. छर्रा पट्टी हुआ केसरियामय सावन की चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर मुंगेर के छर्रापट्टी पहुंचे डाकबमों ने गंगा नदी में स्नान पूजा कर जल लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्ते, पगडंडी और रेलपथ के पत्थरों का सामना कर बलवा हाट स्थित मटेश्वर धाम मंदिर के लिए रवाना हुए. इस दौरान पूरे रास्ते कांवरिया पथ पर भक्तों की सेवा के लिए आमलोगों का जनसैलाब उमड़ा. वहीं सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर से भी सैकड़ों की संख्या में कांवरिये नाव से नदी पार कर मटेश्वर धाम के लिए रवाना हुए. डाक बम का जत्था रवाना महिषी. शिव उपासना के पावन महीना सावन की चौथी सोमवारी को क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध शिवालयों में जलाभिषेक की मंशा से क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से सैकड़ों डाक बम का जत्था गंगा घाट के लिए रवाना हुआ. मुख्यालय महिषी, नहरवार, जजौरी, नयानगर व नाकुच गेमरहो के डाकबम कांवरिया मुंगेर के छर्रा पट्टी गंगा घाट में देर शाम जल भर रेलवे के दुर्गम रास्तों को लांघ सोमवार के दिन प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर, तारा नाथ महादेव मंदिर व नकुचेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे. इसके अतिरिक्त सहरसा-दरभंगा सीमा क्षेत्र के लाखों लोगों के आस्था का केंद्र बच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर में क्षेत्र के दर्जनों कांवरिया सिमरिया घाट से चार दिवसीय पैदल यात्रा कर सोमवार को जलाभिषेक कर अभिष्ठ सिद्धि की कामना करेंगे. बच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर कांवरिया संघ के अध्यक्ष व संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार सिंह बम ने जानकारी देते बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के पुनाच, बहरामपुर, बघवा, गंडोल सहित अन्य गांव के दर्जनों कांवरिया गुरुवार के दिन सिमरिया घाट से जल भर रवाना हुए हैं व रोसरा, सिंघिया व बेर चौक के रास्ते मंदिर पहुंचेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel