[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा कोडिनयुक्त कफ सिरफ व अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

कोडिनयुक्त कफ सिरफ व अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

0
कोडिनयुक्त कफ सिरफ व अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र के भट्टा टोला नहर के समीप से पुलिस ने बुधवार के देर शाम सूचना के आधार पर तीन युवक को प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ व अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया बुधवार की देर शाम सूचना मिली कि तीन युवक सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन की ओर से भट्टा टोला नहर की तरफ अंग्रेजी शराब की खरीद बिक्री के लिए जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद थाना में पदस्थापित पुअनि बालदेव राम एवं पुअनि नरेंद्र कुमार सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. जैसे ही पुलिस बल उक्त स्थल पर पहुंची कि पुलिस को देख कर तीनों युवक इधर उधर भागने लगे. भाग रहे तीनों युवक को पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया. जिसके बाद तीनों युवक की बारी-बारी से तलाशी ली गयी तो दो युवक के पास से सौ एमएल तीन सौ पीस कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. वहीं तीसरे युवक के पास से 375 एमएल का दस पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. पकड़े गये युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपना नाम बलवाहाट थाना क्षेत्र का आशीष कुमार, बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र का उत्तम कुमार एवं नीतीश कुमार बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये तीनों युवक विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel