[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सिमरी बख्तियारपुर में साढ़े तीन घंटे का मेगा ब्लॉक, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रहीं प्रभावित

सिमरी बख्तियारपुर में साढ़े तीन घंटे का मेगा ब्लॉक, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रहीं प्रभावित

0
सिमरी बख्तियारपुर में साढ़े तीन घंटे का मेगा ब्लॉक, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रहीं प्रभावित

दूसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर गार्डर चढ़ाने का कार्य

सहरसा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर बुधवार को करीब तीन घंटे 40 मिनट का मेगा ब्लॉक लिया गया. इस दौरान गार्डर चढ़ाने का कार्य किया गया, जिसके कारण सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा और आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं. रेल प्रशासन द्वारा दोपहर 11:40 बजे से ब्लॉक शुरू किया गया, जो अपराह्न 3:20 बजे समाप्त हुआ. ब्लॉक समाप्त होने के बाद सबसे पहले ओवरहेड निरीक्षण यान कोपरिया से सिमरी बख्तियारपुर तक चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया गया.

टिकट काउंटर रहा बंद, यात्रियों की लगी भीड़

मेगा ब्लॉक के दौरान सुरक्षा कारणों से स्टेशन का टिकट काउंटर भी करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रखा गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई और टिकट काउंटर के बाहर भीड़ लगी रही. अपराह्न 3:10 बजे के बाद टिकट काउंटर खोला गया.

डिवीजन से पहुंचे कई अधिकारी

गार्डर चढ़ाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए समस्तीपुर रेल मंडल से कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. इनमें डिप्टी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश केशव, डीओएम अरविंद कुमार, ओम कंस्ट्रक्शन के गुड्डू सिंह, टीआई किशोर कुमार गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

बारी-बारी से लिया जा रहा ब्लॉक

सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल एवं मधेपुरा समेत अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल स्टेशनों पर नये फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण एजेंसी ओम कंस्ट्रक्शन द्वारा पहले फाउंडेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है और अब गार्डर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए अलग-अलग स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक लिया जा रहा है. रेल अधिकारियों के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर गार्डर चढ़ाने का कार्य पूरा हो गया है और अगले दो महीने के अंदर फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा.

23 मई को सलोना स्टेशन पर होगा अगला ब्लॉक

खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड के सलोना स्टेशन पर भी फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए 23 मई को करीब चार घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. रेल प्रशासन के अनुसार इस दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा तथा समस्तीपुर से सहरसा आने वाली कई ट्रेनों के विलंब से चलने की संभावना है.

कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं

13506 पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस : धमारा घाट स्टेशन पर करीब 1 घंटा 40 मिनट विलंब13228 राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस : बदला घाट में 2 घंटे से अधिक विलंब55524 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर : मानसी जंक्शन पर 3 घंटे से अधिक विलंब63350 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर : आलापुर स्टेशन पर 4 घंटे से अधिक विलंब22352 सहरसा सुपरफास्ट : 1 घंटे से अधिक विलंब14618 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस : 2 घंटे से अधिक विलंब15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस : करीब डेढ़ घंटा विलंब13227 सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस : 1 घंटे से अधिक विलंब15510 पटना-सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस : करीब 1 घंटा विलंब से चली

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel