[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा ज्वेलरी दुकान से हजारों की चोरी, थाप बाजार में दहशत

ज्वेलरी दुकान से हजारों की चोरी, थाप बाजार में दहशत

0
ज्वेलरी दुकान से हजारों की चोरी, थाप बाजार में दहशत

छत का एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर, सोना-चांदी पर किया हाथ साफ सलखुआ. चिरैया थाना क्षेत्र की कबीरा पंचायत अंतर्गत थाप बाजार में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल व्याप्त है. पीड़ित दुकानदार सुरेश साह ने बताया कि वे प्रतिदिन दुकान के अंदर ही रात्रि विश्राम करते थे, लेकिन सोमवार की रात पारिवारिक कारणों से दुकान बंद कर कनरिया थाना क्षेत्र के धनुपुरा स्थित रिश्तेदार के यहां चले गये थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस का एक हिस्सा हटाया और अंदर प्रवेश किया. दुकान के अंदर घुसते ही चोरों ने बक्से का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखा करीब चार भर सोना व करीब चार किलो चांदी के आभूषण चुरा लिये. चोरी गये जेवरातों में ग्राहकों द्वारा मरम्मत व सुरक्षित रखने के लिए दिये गये गहने भी शामिल बताये जा रहे हैं. अनुमान के अनुसार, चोरी की कुल कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. मंगलवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पहुंचे तो छत टूटी देख उनके होश उड़ गये. तत्काल इसकी सूचना चिरैया थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की. घटनास्थल से लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त औजार भी पुलिस ने बरामद किया है. चिरैया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच की जा रही है. एफएसएल टीम और जिला सूचना इकाई द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. वहीं स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी थाप बाजार में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel