[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में छह को सुपौल समाहरणालय में जनता से होगा संवाद कार्यक्रम

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में छह को सुपौल समाहरणालय में जनता से होगा संवाद कार्यक्रम

0
प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में छह को सुपौल समाहरणालय में जनता से होगा संवाद कार्यक्रम

आम जन से जुड़ी समस्याओं की होगी सुनवाई सहरसा . प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार प्रमंडल से संबंधित जिला सुपौल भ्रमण क्रम में आगामी सोमवार को सुपौल समाहरणालय में आम जनता से संवाद कार्यक्रम करेंगे. इस मौके पर आम जनता से संबंधित समस्याओं की सुनवाई करेंगे व संबंधित पदाधिकारियों को समस्या के समयबद्ध निवारण के लिए निर्देशित करेंगे. जनता से संवाद कार्यक्रम के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में जो परिवाद सुपौल जिला से संबंधित है एवं जिसका अनुपालन, जांच प्रतिवेदन नहीं प्राप्त हुआ है, उसकी भी सुनवाई की जायेगी. आम जनता से संवाद कार्यक्रम के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त सुपौल समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, शस्त्र शाखा, विधि शाखा, जिला भू अर्जन शाखा, जिला पंचायत शाखा, आपूर्ति शाखा, डीपीओ आईसीडीएस, अभिलेखागार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की वर्तमान स्थिति, राज्य सूचना आयोग द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन की स्थिति, लंबित अनुशासनिक कारवाई, लोकायुक्त के आदेशों के अनुपालन की स्थिति, लंबित अवमानना वाद, जिले के सैरातो की बंदोबस्ती, उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन की स्थिति सहित कुल सोलह बिंदुओं के संदर्भ में समीक्षा करेंगे. इसको लेकर उन्होंने आवश्यक सम्यक तैयारी का निर्देश दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel