[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा करीब छह मीटर बढ़ा दी जायेगी प्लेटफार्म एक की चौड़ाई

करीब छह मीटर बढ़ा दी जायेगी प्लेटफार्म एक की चौड़ाई

0
करीब छह मीटर बढ़ा दी जायेगी प्लेटफार्म एक की चौड़ाई

ग्रीन जोन में बदलेगा सर्कुलेटिंग एरिया, सेंसर से लैस होगा मॉडर्न टॉयलेट

सहरसा.अमृत भारत स्टेशन की झलक सहरसा जंक्शन पर अब से ही दिखने लगी है. नए भवन के साथ यात्रियों को नई मॉडर्न सुविधा भी प्लेटफार्म पर मिलेगी. जंक्शन पर मिलने वाले यात्रियों को सुविधा बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह होगी. प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित सभी कार्यालय को प्लेटफार्म नंबर एक पर नए भवन में शिफ्ट किया जायेगा. वहीं प्लेटफार्म नंबर एक के पास सर्कुलेटिंग एरिया से जुड़ी तीन स्टोरेज बिल्डिंग तैयार की जा रही है. वर्तमान में प्लेटफार्म एक की जो चौड़ाई है उसे लगभग छह मीटर चौड़ाई बढ़ा दी जायेगी. पहले की अपेक्षा प्लेटफॉर्म छह मीटर और चौड़ा होगा. प्लेटफार्म नंबर एक के पास माल गोदाम के बीच जो रेल लाइन है उसे बंद कर प्लेटफार्म एक की चौड़ाई बढ़ाई जायेगी. रेल अधिकारियों की मानें तो अमृत भारत का नया स्टेशन जून, जुलाई से नए स्वरूप में दिखने लगेगा. ओम कंस्ट्रक्शन के राजेश कुमार ने बताया कि उड़ीसा के खुर्जा रोड स्टेशन के मॉडल पर सहरसा जंक्शन का स्वरूप दिखेगा. इसी मॉडल पर सहरसा जंक्शन का मॉडल तैयार किया जा रहा है. गति शक्ति द्वारा लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है. नया भवन प्लेटफाॅर्म नंबर एक से सीधा कनेक्ट होगा. अमृत भारत योजना के तहत सहरसा जंक्शन सहित देश भर के कई रेलवे स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास करने की योजना है. फिलहाल सहरसा जंक्शन पर युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है. यहां पर सबसे पहले बिल्डिंग का काम पूरा होना है. भवन का काम पूरा होते ही नई एफओबी का काम शुरू होगा. इन पुनर्विकास स्टेशनों पर नई आधुनिक यात्री सुविधा के साथ मौजूद सुविधाओं का विकास किया जायेगा. साथ ही आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जायेगा. अमृत भारत योजना के तहत उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं में आवश्यक संरचनाओं को हटाकर रेलवे स्टेशन तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कॉनकोर्स एरिया, कोर्स एरिया, उन्नत पार्किंग, दिव्यांगजनों के अनुकूल बुनियादी ढांचा एवं हरित ऊर्जा से पर्यावरण अनुकूल भवन शामिल हैं. नए फुट ओवर ब्रिज के साथ अटैच होगा एस्केलेटर

अमृत भारत योजना के तहत जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी. खासकर प्लेटफार्म नंबर एक के पास जो दूसरा नया फुट ओवरब्रिज है इसके साथ अटैच एस्केलेटर लगाने की योजना है. एस्केलेटर लगाने का काम भी जल्द शुरू हो जायेगा. एक साथ यात्रियों को सीढी व एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी.

सर्कुलेटिंग एरिया में बनेगा ग्रीन जोन पार्क

सर्कुलेटिंग एरिया के बीच के हिस्से में यात्रियों के लिए ग्रीन जोन पार्क का निर्माण होगा. जिसमें सैकड़ों एवं आकर्षक किस्म के पेड़ पौधे लगाए जायेंगे. ग्रीन जोन पार्क में ही फ्लैग स्पेस बनाया जायेगा. जहां तिरंगा लहराएगा.

सेंसर से लैस होगा मॉडर्न टॉयलेट

सहरसा जंक्शन पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह मूलभूत सुविधा मिलेगी. सेंसर से लैस मॉडर्न टॉयलेट होगा. वहीं जो बेसिन लगायी जायेगी वह भी सेंसर से लैस होगी. ऐसी व्यवस्था होगी जहां पानी की बर्बादी भी कम होगी. इसके लिए कई कंपनियां कंस्ट्रक्शन विभाग व अधिकारियों से संपर्क कर रही है.

नए एफओबी में मिलेगी रैंप व एस्केलेटर की सुविधा

नए भवन के निर्माण के बाद तीसरा एफओबी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा. नए एफओबी में हर प्लेटफार्म पर यात्रियों को रैंप की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया से नए एफओबी सीधा कनेक्ट होगा. यात्रियों को नए एफओबी में दोनों ओर से एक्सीलेटर की सुविधा मिलेगी.

नए रास्ते से होगा निकासी द्वार

सर्कुलेटिंग एरिया पार्किंग से माल गोदाम एरिया तक 150 मीटर लंबा पाथवे का निर्माण कराया जायेगा. जो चांदनी चौक तक नए रोड से जुड़ जायेगा. इसी गेट पर यात्रियों के लिए निकासी द्वार होगा. वर्तमान में जो प्रवेश द्वार है यहीं पर नए मॉडल लुक में प्रवेश द्वार होगा. सब्जी मंडी से आने वाले यात्री सर्कुलेटिंग एरिया होकर पाथवे से सीधा तीसरे फुट ओवरब्रिज के पास उतरेंगे एवं प्लेटफाॅर्म पर सीधा जायेंगे. वहीं वाहन पाथवे से कनेक्ट नई सड़क से सीधा चांदनी चौक की ओर निकल जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel