[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा पुत्र ने ही पिता की हत्या की रची थी साजिश

पुत्र ने ही पिता की हत्या की रची थी साजिश

0
पुत्र ने ही पिता की हत्या की रची थी साजिश

चार लाख रुपये में दी गयी थी हत्या की सुपारी शूटर मनीष यादव को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार सहरसा. सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के उमेश मिस्त्री हत्याकांड का जिला पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है. मामले में पुलिस द्वारा गोली मारने वाले पतरघट वार्ड नंबर 12 निवासी मनीष यादव को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. हत्या की साजिश में शामिल मृतक के बड़े पुत्र सचित मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया गया है. प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर की रात सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के मनखाहा टोला, वार्ड नंबर 9 निवासी उमेश मिस्त्री की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद मृतक के पुत्र द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच की गयी. जांच में सामने आया कि मृतक के पुत्र मनीष मिस्त्री जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है, उसने अपने पिता की हत्या कराने के लिए शूटर मनीष यादव को चार लाख रुपये की सुपारी दी गयी थी. इसी साजिश के तहत मनीष यादव ने अपने एक अन्य सहयोगी शूटर के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस जांच में मृतक के बड़े पुत्र सचित मिस्त्री की भी इस हत्याकांड में संलिप्तता पायी गयी. पूछताछ के दौरान सचित मिस्त्री ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गिरफ्तार मनीष यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे बाइक, एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार उर्फ मनीष यादव का आपराधिक इतिहास है. उसके विरुद्ध सहरसा एवं अन्य जिलों के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, लूट, एससी/एसटी एक्ट के आपराधिक मामले दर्ज है.टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, साइबर थाना, जिला आसूचना इकाई तथा सोनवर्षाराज, पतरघट और बसनही थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel