[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा पैक्स चुनाव में काम करने वाले पेंटर को दो वर्ष बाद भी नहीं मिली मजदूरी

पैक्स चुनाव में काम करने वाले पेंटर को दो वर्ष बाद भी नहीं मिली मजदूरी

0
पैक्स चुनाव में काम करने वाले पेंटर को दो वर्ष बाद भी नहीं मिली मजदूरी

सौरबाजार. बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा संचालित पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध समिति चुनाव में बूथ लेखन और मतगणना कक्ष में वीडियो ग्राफी करने वाले पेंटर को दो वर्ष बाद भी सौरबाजार प्रखंड कार्यालय द्वारा मजदूरी की राशि नहीं मिल पायी है. पीड़ित पेंटर सौरबाजार जीरोमाइल चौक स्थित यदुवंशी प्रिंटिंग प्रेस के संचालक चुनचुन यदुवंशी ने कई बार जिला से राज्य स्तर के अधिकारियों को मजदूरी भुगतान करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अबतक भुगतान नहीं किया जा सका है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को फिर से आवेदन देकर मजदूरी भुगतान नहीं होने की स्थिति में आमरण अनशन पर बैठने की बात कही है. उन्होंने पदाधिकारियों को दिए आवेदन में कहा है कि सौरबाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर बीते पैक्स चुनाव में सभी बूथों पर पहुंचकर बूथ लेखन का काम निर्धारित समय पर पूरा किया था, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है, मजदूरी नहीं मिलने के कारण पारिवारिक भरण पोषण में भी समस्या हो रही है. राज्य निर्वाचन आयोग ने पीड़ित पेंटर के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel