[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दीदियों को स्थायी व सफल रोजगार स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना है उद्देश्य

दीदियों को स्थायी व सफल रोजगार स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना है उद्देश्य

0
दीदियों को स्थायी व सफल रोजगार स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना है उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जीविका ने की कार्यशाला आयोजित दीदियों को दी विस्तृत जानकारी सहरसा . जिले के कौशिकी जीविका शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र सुलिंदाबाद में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक व संकुल संघ समन्वयकों के साथ शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत द्वितीय किस्त के भुगतान, पात्रता मानदंड व समय-सीमा के अनुरूप कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभार्थी दीदियों को द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता व योग्यता मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा. उन्होंने बैठक में योजना से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर विस्तृत जानकारी साझा करते बताया कि द्वितीय किस्त की राशि चरणबद्ध तरीके से प्रदान की जायेगी. इसके लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया भी निर्धारित की गयी है. उन्होंने सभी प्रखंड एवं संकुल स्तरीय परियोजना कर्मियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय-सीमा एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य पूर्ण करें. जिससे योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की प्रशासनिक देरी नहीं हो. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है. बल्कि जीविका से जुड़ी दीदियों को स्थायी एवं सफल रोजगार स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना है. उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अब तक लगभग चार लाख दस हजार से अधिक दीदियों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्रदान की जा चुकी है. अब अगला लक्ष्य सभी पात्र लाभार्थी दीदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप द्वितीय किस्त का भुगतान सुनिश्चित करना है. इस मौके पर जिला स्तर से प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण सुनील कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी राजेश रंजन, एसजेवाई नोडल विक्रमादित्य ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला में जिला इकाई के प्रबंधक एवं प्रखंड इकाई से बीपीएम, एसी एवं सीसी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel