[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 10 डिग्री से नीचे ही रह रहा मौसम का न्यूनतम पारा

10 डिग्री से नीचे ही रह रहा मौसम का न्यूनतम पारा

0
10 डिग्री से नीचे ही रह रहा मौसम का न्यूनतम पारा

सर्दी का सितम जारी, किसानों को डरा रही फसल क्षति कर आशंका सहरसा . पिछले दो दिनों से दिन में धूप खिलने के बावजूद भी मौसम के तेवर अभी सख्त हैं. ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. अगले दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहने वाला है. इस दौरान सर्द हवाएं कड़क ठंड का अहसास करायेगी. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बीच सुबह, शाम कोहरा रहेगा व दिन में धूप भी निकलेगी. लेकिन पछुआ के कारण इसमें गर्माहट नहीं होगी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द हवाएं रात के समय अधिक परेशान करेंगी. अगवानपुर मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट हो सकती है. इस बीच मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जिला अभी कोहरा व ठंड के आगोश में हैं. जबकि मौसम के और बिगड़ने के आसार बने हैं. मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी से एक नये पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान घने कुहासे का भी पूर्वानुमान है. शनिवार को भी सुबह कोहरा व गलन वाली ठंड रही. हालांकि हवा तेज होते ही कोहरा छूट गया और धूप भी निकल आयी. लेकिन पछुआ हवा के आगे धूप के तेवर कमजोर पड़ गये. अपराह्न तीन बजे के बाद धीरे-धीरे धूप गायब होती गयी व फिर से ठंड पसर गयी. वैसे मौसम का मिजाज कुछ दिनों से अचानक बदल जा रहा है. दिन में धूप निकलती है, लेकिन बीच-बीच में आसमान क्लाउडी हो जाता है. ठंड ने बढ़ा दी है किसानों की चिंता जिले में लगातार बढ़ती ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि अभी फसलों पर बहुत असर नहीं हुआ है. लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है. किसानों के अनुसार कोहरे का कहर लगातार बरपते रहने से फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गयी है. खासकर आलू, सरसों, दलहन एवं सब्जी की फसल में नुकसान को लेकर किसान ज्यादा चिंतित हैं. वैसे कृषि विज्ञानियों का कहना है कि अभी खेतों में ठंड या इससे होने वाले रोगों के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. लेकिन समय रहते बचाव का उपाय करना भी जरुरी है. कृषि विज्ञानियों का मानना है कि मौसम का तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस से कम होने पर नुकसान की संभावना अधिक बढ़ जाती है. वैसे कृषि विभाग इस मामले में पहले से सजग है. तापमार पर एक नजर तारीख न्यूनतम अधिकतम 11 जनवरी 8.0 21 10 जनवरी 7.7 22.1 9 जनवरी 7.7 19.1 8 जनवरी 9.1 18.3 7 जनवरी 9.5 17.1 6 जनवरी 10.1 22.5 5 जनवरी 10.1 21.3 4 जनवरी 9.5 21.5 3 जनवरी 8.5 22.1 2 जनवरी 8.5 20.1 1 जनवरी 9.3 16.1

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel