[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जिलाधिकारी ने स्वयं दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत

जिलाधिकारी ने स्वयं दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत

0
जिलाधिकारी ने स्वयं दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ सहरसा. जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाते सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर से जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने स्वयं दवा खाकर अभियान का आगाज किया. अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को डीईसी, आइवरमेक्टिन व एल्बेंडाजोल की दवा सेवन कराई जाएगी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले से फाइलेरिया जैसी गंभीर एवं स्थायी बीमारी का पूर्ण उन्मूलन करना है. जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को दवा खिलाएंगे. इस दवा का सेवन फाइलेरिया संक्रमण को फैलने से रोकने में अत्यंत प्रभावी है. अभियान के दौरान जन सहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है. जिससे जिले के हर नागरिक तक यह पहल पहुंच सके. दवा सेवन के माध्यम से माइक्रोफिलेरिया पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकेगा. जिससे भविष्य में बीमारी के प्रसार पर रोक लगेगी. उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि वे दवा का सेवन अवश्य करें व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो जीवनभर अपंगता का कारण बन सकती है. लेकिन इस अभियान के माध्यम से हम इसे जड़ से समाप्त कर सकते हैं. सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद ने यह स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाएं, दो वर्ष से कम आयु के बच्चे एवं गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पात्रता मानदंडों का कड़ाई से पालन करेगी. जिससे किसी को अनावश्यक दवा सेवन से असुविधा नहीं हो. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी सेविका, नगर निगम एवं स्वयंसेवी संस्थाएं इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है. पोस्टर, बैनर एवं माइक प्रचार के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया व दवा सेवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है. मौके पर उपाधीक्षक शिव शंकर मेहता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी पुष्पा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय रंजन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर शिम्पी, जिला प्रबंधक पिरामल रिपुंजय कुमार, प्रोग्राम लीडर पिरामल आलोक कुमार, जीविका से हेल्थ एंड नुट्रिशन ऑफिसर सुनील कुमार, अखलेश कुमार, भीडीसीओ प्रवीण कुमार, शशि कांत, राकेश कुमार, जिला भीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमार, विभूति कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel