[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा SAHARSA 41वां जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन 18 से 20 मई तक

SAHARSA 41वां जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन 18 से 20 मई तक

0
SAHARSA 41वां जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन 18 से 20 मई तक

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट :

जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि 18 से 20 मई तक सहरसा स्टेडियम में 41वां जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में जिले के अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20, अंडर 23 एवं ओपन आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निबंधन कराना अनिवार्य है. निबंधन की अंतिम तिथि 15 मई तक रखी गयी है. निबंधन शुल्क मात्र 20 रूपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी किसी एक आयु वर्ग के दो विधा में भाग ले सकते हैं. अपने अपने विधाओं में सफल प्रतिभागियों को जिला एथलेटिक्स संघ की तरफ से पुरस्कृत किया जायेगा एवं उन्हें अच्छे प्रशिक्षण के बाद पटना में आगामी जून महीने में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. कोई भी खिलाड़ी निबंधन फॉर्म जिला खेल कार्यालय स्टेडियम एवं साईं स्पोर्ट्स सुपर मार्केट से भी प्राप्त कर सकते हैं. समयावधि के बीच वहीं पर जमा भी कर सकते हैं. जिला एथलेटिक्स संघ उपाध्यक्ष सैयद शमी अहमद में बताया कि इस जिला एथलेटिक्स मीट में किसी भी विद्यालय के या विद्यालय से बाहर के महाविद्यालय के व महाविद्यालय से बाहर के छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं. इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आर के सिंह ने कहा कि वे सहरसा में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. आगामी दिनों में यह प्रयास करेंगे कि जिले के खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा दी जा सके. श्री धोनी ने बताया कि इस जिला एथलेटिक्स मीट में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ के साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel