[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा हाइ लेबल पुल का एप्रोच रेनकट से ध्वस्त होने की कगार पर

हाइ लेबल पुल का एप्रोच रेनकट से ध्वस्त होने की कगार पर

0
हाइ लेबल पुल का एप्रोच रेनकट से ध्वस्त होने की कगार पर

कोसी तटबंध के अंदर कबीरा धाप स्थित पुल का एप्रोच हो रहा खतरनाक सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र में कोसी तटबंध के अंदर कबीरा धाप बाजार से खगड़िया जाने वाली डेंगराही-चिरैया मुख्य सड़क पर हाइ लेबल पुल का एप्रोच रेनकट से ध्वस्त हो रहा है. इससे वाहन चालकों को वाहन लेकर पुल होकर आवागमन में परेशानी होने लगी है. दो महीना पूर्व भी रेनकट हुआ था. खबर भी प्रकाशित हुई थी. जिसके बाद विभाग द्वारा हल्का फुल्का मरम्मत का काम किया गया था. लेकिन बारिश में फिर उससे भी ज्यादा रेनकट हो गया. ग्रामीणों का माने तो इससे ज्यादा रेनकट हुआ तो रास्ता बाधित हो जायेगा. बावजूद विभाग के जिम्मेदार लोगों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. समय रहते इसे मुकम्मल दुरुस्त नहीं किया तो पूरी तरह आवागमन बाधित हो जायेगा. आवागमन में बढ़ेगी परेशानी इस हाइ लेबल पुल के एप्रोच में बार-बार रेनकट होने की वजह से पुल पर वाहन चालकों को अपने वाहन लेकर पहुंचने में डर सताने लगा है. रेनकट आगे बढ़ा तो आवागमन में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो आवागमन बाधित हो सकता है. इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक करीब 04 वर्ष पूर्व चिरैया और डेंगराही घाट के बीच धाप बाजार स्थित पुल बनाया गया था. कुछ ही वर्षो में रेनकट से इस पुल का उतरी पूरब एप्रोच ध्वस्त होने लगा है. विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रही है. शिकायत मिलने पर मिट्टी वगैरह से बंद कर दिया जाता है जो बरसात होने पर फिर से अपनी जगह पहुंच जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel