[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा हाजिरी बना गायब हो जाते हैं शिक्षक, सरकारी निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

हाजिरी बना गायब हो जाते हैं शिक्षक, सरकारी निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

0
हाजिरी बना गायब हो जाते हैं शिक्षक, सरकारी निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

सतौर विद्यालय के शिक्षक हाजिरी बनाकर हो जाते हैं गायब

जनगणना कार्य के नाम पर घर जाने का आरोप

बीडीओ व शिक्षा विभाग का स्पष्ट आदेश, स्कूल अवधि के बाद करें जनगणना कार्य

नवहट्टा. सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के लिए लगातार निर्देश जारी कर रही है, लेकिन कई विद्यालयों में इसका असर धरातल पर नहीं दिख रहा है. ताजा मामला नवहट्टा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सतौर का है, जहां शिक्षकों पर विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराकर जनगणना कार्य के नाम पर गायब हो जाने का आरोप लगा है. मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुल 17 शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें 12 शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगायी गयी है. आरोप है कि इनमें से आधा दर्जन शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सुबह विद्यालय पहुंचकर हाजिरी बनाते हैं और कुछ ही देर बाद विद्यालय छोड़कर अपने घर चले जाते हैं. इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है.

10 बजे के बाद स्कूल से निकले शिक्षक

बुधवार सुबह करीब 10 बजे विद्यालय से उपस्थिति दर्ज कराने के बाद आधा दर्जन शिक्षकों के बाहर निकलने की बात सामने आयी. बताया गया कि ये शिक्षक जनगणना कार्य के नाम पर विद्यालय से चले जाते हैं. गौरतलब है कि 13 मई को शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद ही जनगणना कार्य का निष्पादन करेंगे. इसके बाद जिला एवं प्रखंड स्तर से भी यही निर्देश जारी किया गया था.

प्रधानाध्यापक ने कहा, दोनों कार्य जरूरी

इस संबंध में प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमार ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को विद्यालय की ओर से सहयोग किया जाता रहा है. विद्यालय का अध्यापन भी जरूरी है और जनगणना कार्य भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा सहयोगात्मक भाव से कार्य करता रहा है. हालांकि उन्होंने मामले पर अधिक टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

शिकायत मिली है, होगी कार्रवाई : बीईओ

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि सतौर विद्यालय के शिक्षकों की शिकायत पहले भी मिली है. विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं बीडीओ प्रिया भारती ने कहा कि सभी शिक्षकों को विद्यालय अवधि के बाद ही जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया गया है. यदि कोई शिक्षक विद्यालय समय में बाहर पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel