[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा दोनों गठबंधन से परिणाम को अपने पक्ष में बताया

दोनों गठबंधन से परिणाम को अपने पक्ष में बताया

0
दोनों गठबंधन से परिणाम को अपने पक्ष में बताया

विभिन्न दल के नेताओं ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया सहरसा. मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद विभिन्न दल के नेताओं ने अपने अपने पक्ष में सरकार बनाने की बात कही. एनडीए व इंडी गठबंधन के नेताओं ने चुनाव परिणाम को अपने हक में बताते जनता को धन्यवाद दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मधेपुरा लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव की जीत पर मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि फिर एक बार देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना समर्थन दिया है. एनडीए की सरकार बनेगी व आने वाले समय में देश व बिहार का विकास होगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने इंडी गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन पर देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने देश में इंडी एलायंस को सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया है. आने वाले समय में देश का विकास होगा व मधेपुरा लोकसभा चुनाव में इंडी एलायंस प्रत्याशी के पराजय की समीक्षा की जायेगी लोजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि लोगों ने एनडीए को अपार बहुमत दिया है. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का समग्र विकास होगा. विकसित भारत का सपना पूरा होगा. जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने बताया कि बिहार की जनता पहले से संकल्पित थी कि एनडीए के नेतृत्व में सरकार का गठन हो. खासकर कोसी क्षेत्र के लोगों का मिजाज एनडीए के पक्ष में बना हुआ था. मधेपुरा, सुपौल व खगड़िया का परिणाम यह बता भी रहा है. सांसद दिनेश चंद्र यादव की जीत पूरे कोसी क्षेत्र के लोगों की जीत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel