[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा गैस गोदाम से आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से लगी रोक

गैस गोदाम से आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से लगी रोक

0
गैस गोदाम से आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से लगी रोक

उपभोक्ताओं को ससमय गैस उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

डीएम ने सभी वरीय अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर निगरानी का दिया निर्देश

होम डिलवरी के माध्यम से दो दिन के अंदर उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने का निर्देश

सहरसा. जिले में गैस आपूर्ति सामान्य करने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है. उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित करने को लेकर जहां धावा टीम का गठन किया गया है. वहीं वरीय अधिकारियों को भी इसकी जिम्मेदारी देते सख्त निगरानी का निर्देश दिया है. इस कड़ी में मंगलवार की संध्या जहां एजेंसी संचालकों के साथ डीएम ने बैठ कर विभिन्न सख्त निर्देश दिया. वहीं बुधवार की सुबह जिलाधिकारी ने खुद दर्जनों एजेंसी के गोदामों पर जाकर स्थिति का जायजा लेते सही उपभोक्ताओं को ससमय गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस कड़ी में मंगलवार देर संध्या गैस की उपलब्धता एवं सुचारू वितरण को लेकर डीएम ने उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में तेल कंपनियों के प्रतिनिधि, प्रखंड पदाधिकारी, पुलिस विभाग एवं गैस एजेंसी के संचालक मौजूद थे.

होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगी आपूर्ति

बैठक में जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि सभी गैस सिलेंडर की डिलीवरी सिर्फ होम डिलीवरी के माध्यम से ही की जायेगी. किसी प्रतिष्ठान से गैस वितरण करते पाया गया तो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते उनका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी. साथ ही डिलवरी की समय सीमा में कटौती की गयी है. बुकिंग से डिलीवरी के बीच की औसत अवधि 4.4 दिन से घटाकर दो दिन करने का उन्होंने लक्ष्य दिया.

पेंडिंग बुकिंग का करें निबटारा

जिले में लंबित 27 हजार गैस डिलीवरी को जल्द समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विक्रेताओं को डिलीवरी लोड बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन सुबह आठ बजे से क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर इन निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें.

गोदाम से सीधे नहीं होगी आपूर्ति

गैस भंडार, प्रतिष्ठानों पर सिलेंडर लेने के लिए इन दिनों अत्यधिक भीड़ एकत्र होने की सूचना प्राप्त हो रही है. इस अव्यवस्था के कारण जहां ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है. वहीं सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. जिसे देखते जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से गोदाम पर गैस आपूर्ति पर रोक लगा दी है. साथ ही सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि सभी गैस विक्रेता अब केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे. किसी भी विक्रेता द्वारा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान या गोदाम से सीधे गैस सिलिंडर का वितरण नहीं किया जायेगा.

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से की अपील

जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने घरों पर ही सिलेंडर प्राप्त करें. अनावश्यक रूप से गैस गोदामों पर भीड़ नहीं लगायें. उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है. इसके लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ता अनावश्यक भंडारण नहीं करें. सही उपभोक्ताओं को उनके बुकिंग के आधार पर ससमय गैस उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel