[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा छात्र ने खुद को फंदे से लटकाया, मौत

छात्र ने खुद को फंदे से लटकाया, मौत

0
छात्र ने खुद को फंदे से लटकाया, मौत

मधेपुरा जिले के रतनपुरा घैलाढ़ वार्ड नंबर 6 निवासी था प्रशांत मौत के कारणों का अब तक नहीं चला है पता सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के संतनगर में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मामला मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के संतनगर छठ घाट चौक वार्ड नंबर 18 स्थित लॉज का है. मृतक मधेपुरा जिले के रतनपुरा घैलाढ़ वार्ड नंबर 6 निवासी प्रशांत कुमार पिता हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ छोटू बताया जाता है. प्रशांत कुमार मधेपुरा के टीपी कॉलेज में बीए थर्ड पार्ट का छात्र था और सहरसा में रहकर जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था. मृतक पिछले करीब पांच महीने से सदर थाना क्षेत्र के संतनगर छठ घाट चौक स्थित महेश्वरी साह के लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था. प्रशांत दो भाइयों में बड़ा था. बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह मधेपुरा से परीक्षा देकर अपने लॉज के कमरे में वापस आया था. इसके बाद से वह अपने कमरे में ही था. मंगलवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो बगल में रहने वाले छात्रों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर छात्र द्वारा खिड़की से अंदर झांककर देखा गया तो पाया कि कमरे के अंदर प्रशांत एस्बेस्टस की छत में लगे लोहे के पाइप में फंदा लगाकर झूल रहा था. लॉज में रह रहे छात्रों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी. सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर छानबीन कर रही है. सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि परिजनों के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है व आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel