[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

सहरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

0
सहरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल
सांकेतिक तस्वीर

सौरबाजार (सहरसा) से छत्री कुमार की रिपोर्ट:

Stray Dog Bite Incident: बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत में गुरुवार को आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला. एक उग्र कुत्ते और उसके झुंड ने पंचायत के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग भयभीत हो गए.

कई लोगों को बनाया शिकार

ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार दोपहर से ही कुत्तों का झुंड पंचायत के विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर लोगों पर हमला कर रहा था. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग कुत्तों के काटने से घायल हो गए.

घायलों का चल रहा इलाज

कुत्तों के हमले में घायल लोगों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों ने घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई हैं.

ये लोग हुए घायल

आवारा कुत्तों के हमले में खजुरी पंचायत वार्ड संख्या 6 निवासी 50 वर्षीय बिशेश्वर यादव, अबरेन्द्र यादव, मुलेखा देवी, वार्ड संख्या 7 के आहिस्ता प्रवीण, वार्ड संख्या 11 परिहारपुर निवासी विजय यादव तथा वार्ड संख्या 1 मुसहरनियां निवासी गणेश यादव समेत अन्य लोग घायल हुए हैं.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा एवं हिंसक कुत्तों को पकड़ने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel