[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा ब्रेकर बना काल, बाइक से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत

ब्रेकर बना काल, बाइक से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत

0
ब्रेकर बना काल, बाइक से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत

तरियामा गांव के वार्ड 10 में हुआ हादसा, घटना के बाद स्वजनों में मचा कोहराम

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव के वार्ड 10 में सड़क पर बना ब्रेकर एक युवक के लिए काल साबित हुआ. मंगलवार सुबह पहाड़पुर तरियामा सड़क मार्ग पर बाइक से जा रहे एक 18 वर्षीय युवक की ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है. मृतक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव के वार्ड 10 निवासी स्व शमीम उद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र मो मुमताज आलम के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, मुमताज आलम मंगलवार सुबह अपने घर के समीप ही बाइक चला रहा था. इस दौरान उसकी बाइक सड़क पर बने ब्रेकर पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गयी. बाइक से असंतुलित होकर वह सड़क पर गिर पड़ा एवं गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये. देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी एवं कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर बने ब्रेकर से पूर्व में भी कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. इधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है. गांव में भी घटना के बाद शोक व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर बने ब्रेकरों को मानक के अनुरूप बनाने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel