[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने 90 रनों से जीता मैच

सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने 90 रनों से जीता मैच

0
सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने 90 रनों से जीता मैच

मो कैफ को मिला मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार पतरघट. मध्य विद्यालय विशनपुर के ऐतिहासिक खेल मैदान प्रांगण में सोमवार को आयोजित स्व रूपेश सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सिमरी बख्तियारपुर व बिहारीगंज क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया. इस दौरान बिहारीगंज की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मैदान पर खेलने उतरी सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट खोकर शानदार 293 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सिमरी बख्तियारपुर क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मो कैफ ने अपने शानदार प्रदर्शन के दौरान नाबाद 107 रन बनाए. जिसमें उन्होंने गगनचुंबी छक्के वचौका लगाकर मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. दिये निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहारीगंज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी निर्धारित बीस ओवर से पहले ही 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. सिमरी बख्तियारपुर टीम के खिलाड़ी मो कैफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. इससे पूर्व मैच के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष शशि कुमार ने फीता काट कर शुभारंभ किया. थानाध्यक्ष ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं सफल व भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है. किसी भी टीम को हार तथा जीत से घबराना नहीं चाहिए. बल्कि अगले लक्ष्य के लिए ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से कहा कि क्रिकेट के खेल से सभी खिलाड़ियों को खेल मैदान पर अपनी प्रतिभाओं को दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिलता है. मैच के निर्णायक रौशन कुमार सिंह, दिलखुश कुमार सिंह, स्कोरर आनंद कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार, उद्घोषक प्रफुल्ल कुमार सिंह, व्यवस्थापक प्रभारी दीपक कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, मोहित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में नवयुवक संघ विशनपुर के सदस्य खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel