[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा जिला परिषद भूखंड पर दुकान चला रहे दुकानदारों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जिला परिषद भूखंड पर दुकान चला रहे दुकानदारों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
जिला परिषद भूखंड पर दुकान चला रहे दुकानदारों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

दुकान खाली करने से पूर्व बसाने का किया आग्रह सहरसा . नगर निगम के डीबी रोड में जिला परिषद के भूखंड पर बनाए गये दुकानों में वर्षों से दुकान कर रहे दुकानदारों ने खाली करने के नोटिस पर शुक्रवार को नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. साथ ही वार्ता कर समाधान की गुहार लगाई. दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यहां 50 वर्षों से अधिक रहकर अपना व्यवसाय कर रहे है जो जमीन वो भाड़ा दे रहे हैं. दुकान हमें जिला परिषद द्वारा आवंटित किया गया है. जिसका हमलोग ससमय भाड़ा भी दे रहे हैं. जबकि पिछले 30 जनवरी को नगर निगम आयुक्त के द्वारा एक नोटिस दिया गया. जिसमें अतिक्रमण के प्रकार के रूप में पक्का मकान व फर्श दर्शाया गया है एवं अंचलाधिकारी कहरा के अंचल अमीन द्वारा नापी के आधार पर हमारे दुकान को अतिक्रमण के रूप में दर्शाया गया है जो न्याय संगत नहीं है. जबकि आज तक वे सभी दुकानदार भाड़ा जमा कर रहे हैं एवं अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. वे सभी जिला परिषद द्वारा आवंटित एवं एकरारनामा के आधार पर अपना व्यवसाय कर रहे हैं. हमलोगों को अतिक्रमित कह कर नोटिस भेजा गया है. जबकि हमलोगों को अतिक्रमण से मुक्त है. उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जरूरी है तो वे सभी खाली के लिए तैयार है. लेकिन दुकान जितनी जमीन में है उतनी ही जमीन जो पीछे सरकारी एवं खाली है में स्थानांतरित कर दें. जिससे उनलोगों के परिवार का जीविकोपार्जन चल सके. नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने सभी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि अभी दुकान खाली नहीं कराई जाएगी एवं इसको लेकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. न्यायोचित कदम उठाया जाएगा. मौके पर निगम महापौर बैन प्रिया, निगम उप महापौर गुड्डू हयात सहित व्यवसायी संजीव कुमार वर्मा, संजीत कुमार, संतोष कुमार उमाशंकर चौधरी व अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel