[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा SAHARSA बीपीआओ शांतनु कुमार ठाकुर के पिता का निधन, गृह प्रवेश के दिन ही पसरा मातम

SAHARSA बीपीआओ शांतनु कुमार ठाकुर के पिता का निधन, गृह प्रवेश के दिन ही पसरा मातम

0
SAHARSA  बीपीआओ शांतनु कुमार ठाकुर के पिता का निधन, गृह प्रवेश के दिन ही पसरा मातम

बनमा ईटहरी (सहरसा) से आशीष सिंह की रिपोर्ट :

पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर के 60 वर्षीय पिता इंद्र भूषण ठाकुर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया. वे सुगमा गांव, वार्ड 4 के स्थानीय निवासी है.इंद्र भूषण ठाकुर चापाकल पर पानी लेने गए थे.वहीं अचानक सीने में दर्द उठा और मौके पर ही मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन घर का गृह प्रवेश था. घटना के समय BPRO शांतनु कुमार ठाकुर भागलपुर जिले के कुर्सेला में पदस्थापित थे.सूचना मिलते ही वे बदहवास हो गए.मौत के बाद मां शैलवाला देवी, छोटे भाई देवव्रत कुमार ठाकुर और बहन श्वेता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि पिता ने कठिन संघर्ष कर बच्चों को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाया, और जब सुख के दिन आए तो वे साथ छोड़ गए.घटना की खबर पर भागलपुर से कई अधिकारी उनके घर पहुंचे. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक रत्नेश सादा, राजद प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, सैलफीस ठाकुर, शंभू ठाकुर, बुडाह ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, सरोज ठाकुर, राहुल किशोर ठाकुर, राजीव किशोर ठाकुर, विजय ठाकुर, मागैन ठाकुर, शंकर ठाकुर, अमीत ठाकुर, नृपेंद्र ठाकुर, कृष्णकांत झा, सुरज झा समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया.लोगों ने कहा कि वे मिलनसार स्वभाव के थे और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. उनकी कमी निकट भविष्य में पूरी नहीं हो सकती.वही विधायक ने शांतनु से बात की है. कहा कि उनका यूं चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है.उन्होंने शोकाकुल परिवार से ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel