[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा 106 आवेदनों में 70 मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

106 आवेदनों में 70 मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

0
106 आवेदनों में 70 मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पतरघट. प्रखंड क्षेत्र की धबौली पूर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें 70 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं दो आवेदनों को अस्वीकृत किया गया, जबकि शेष 34 आवेदनों के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि आवेदन मंगलवार को प्राप्त होने के कारण उनका निष्पादन एक-दो दिनों के भीतर कर दिया जायेगा. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से जुड़े आवेदन विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये काउंटरों पर जमा किये. संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवेदनों की सुनवाई कर यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया.

शिविर के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनैना कुमारी, बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, सीओ प्रिंस प्रकाश, जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार यादव एवं मुखिया समता देवी ने संयुक्त रूप से पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान, बीसीओ अंबिका प्रसाद सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रक्षित मन्नु, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता स्वराज आनंद, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिभूषण प्रसाद, एसआइ प्रीति कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel