[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सभी सार्टिफिकेट प्राप्त दुकानदारों को हटाने से पहले हो बसाने की कार्रवाई

सभी सार्टिफिकेट प्राप्त दुकानदारों को हटाने से पहले हो बसाने की कार्रवाई

0
सभी सार्टिफिकेट प्राप्त दुकानदारों को हटाने से पहले हो बसाने की कार्रवाई

वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ ने मनाया स्ट्रीट वेंडर्स दिवस सहरसा वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ ने सोमवार को स्ट्रीट वेंडर्स दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह चौक पर वेंडर्स दिवस समारोह पूर्वक मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ के शंकर कुमार ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि आज का दिन फुटपाथ दुकानदारों के लिए महत्वपूर्ण दिन है. आज ही के दिन फुटपाथ जीविका संरक्षण कानून बना एवं लागू हुआ. उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों के हित के लिए लगातार संघर्ष में भागीदारी देने व फुटपाथ के अधिकार को दिलाने के लिए कृत संकल्पित रहने की बात कही. कार्यक्रम को संबोधित करते जिला परिषद उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के अधिकार की लड़ाई में साथ रहेंगे. फुटपाथ दुकानदारों को कोई बिना बसाए उजाड़ने की कार्यवाही करता हैं तो वे आपके संघर्ष में साथ हैं. वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ के चंचल सिंह ने कहा कि नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम द्वारा सात वेंडिंग जोन का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था. जिसमें वीर कुंवर सिंह चौक पर बस स्टॉप से पूरब सुपर मार्केट के दक्षिणी गेट सड़क के पश्चिम तक मापी भी हुई थी. लेकिन आज तक वेंडिंग जोन का बोर्ड नहीं लगा. फुटपाथ दुकानदार नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सार्टिफिकेट प्राप्त दुकानदारों को हटाने से पहले बसाने की कार्यवाही हो. कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह फुटपाथ दुकानदार संघ के चंचल सिंह, रामप्रवेश सिंह उर्फ बबलू, सुरेंद्र यादव, गुड्डू सिंह, मनीष सिंह, हसीना खातून, माला कुमारी, आशा देवी, धनमा देवी, अनिल कुमार, बाबुल खान, मो तनवीर, मो आसिफ, मो सदरे, भूषण, सिकेन्दर साह, एटक नेता प्रभुलाल दास, मनोज साह, दिलीप कुमार ठाकुर, मो मोजाहिद, रंजीत दास, सुधीर सिंह, भूपेन्द्र मुखिया, विपुल चौधरी, पन्नेलाल मुखिया, मो छेदी, रंजन साह सहित कई दुकानदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel