[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, निर्माणाधीन मकान में मिला शव

संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, निर्माणाधीन मकान में मिला शव

0
संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, निर्माणाधीन मकान में मिला शव

सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के देहद रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पहली मंजिल की छत पर गुरुवार की सुबह 36 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर गांव निवासी भवेश शर्मा के रूप में की गयी. मृतक करीब दस वर्षों से देहद रोड में किराये के मकान में पूरे परिवार के साथ रहकर बढ़ई मिस्त्री का काम करता था. जानकारी अनुसार बुधवार की शाम भवेश शर्मा बाजार की ओर किसी के यहां काम करने के लिए घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटा. गुरुवार सुबह मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मजदूरों की नजर पहली मंजिल की छत पर पड़ी. जहां दीवार के सहारे एक कोने में बैठे अवस्था में भवेश का शव पड़ा था. शव के आस पास दूसरी मंजिल के लिए तैयार किये जा रहे कमरे की दीवार का टूटे हुए कुछ हिस्से का ईंट पड़ा हुआ था. शव देख मजदूरों ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी. जिसके बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. निर्माणाधीन मकान के प्रवेश द्वार में ताला लगा होने के बावजूद छत पर शव पाये जाने की घटना से लोग तरह तरह की आशंका जाहिर कर रहे थे. बताया जाता है कि प्रारंभिक अफरातफरी के बीच परिजन शव को छत से उतारकर घर ले आये. इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मजदूरों एवं आसपास के लोगों से आवश्यक पूछताछ की. घटना की गंभीरता को देखते एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची एवं साक्ष्य संकलन के लिए जांच में जुट गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel