[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी कुमार का निधन, विधि जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी कुमार का निधन, विधि जगत में शोक की लहर

0
वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी कुमार का निधन, विधि जगत में शोक की लहर

सहरसा. जिला विधिवेत्ता संघ के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता रघो अंजनी कुमार का हृदयगति रुक जाने से उनके निज आवास पर निधन हो गया. उनके असामयिक निधन से सहरसा सहित पूरे कोसी क्षेत्र के विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. वे अधिवक्ता स्वर्गीय विद्याधर प्रसाद के पुत्र थे. उन्होंने 28 अप्रैल 1986 को विधि व्यवसाय में प्रवेश किया था और लगभग चार दशकों तक ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्मठता के साथ अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं. वे वर्तमान में गौतम नगर, गंगजला में निवास करते थे, जबकि उनका पैतृक ग्राम खारा बुजुर्ग, थाना एवं जिला मधेपुरा था. स्वर्गीय रघो अंजनी कुमार न केवल एक कुशल दीवानी मुकदमों के अधिवक्ता थे, बल्कि व्यवहार कुशल, मृदुभाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते थे. वे सहायक सरकारी अधिवक्ता के पद को भी सुशोभित कर चुके थे. उनके निधन पर जिला विधिवेत्ता संघ के तत्वावधान में वकालत खाना के ऊपरी मंजिल पर शोकसभा का आयोजन कर अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि देते शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel