[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सड़क किनारे दोनों बगल सुरक्षा बैरिकेडिंग तैयार

सड़क किनारे दोनों बगल सुरक्षा बैरिकेडिंग तैयार

0
सड़क किनारे दोनों बगल सुरक्षा बैरिकेडिंग तैयार

समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन टीम ने लिया तैयारियों का जायजा

सहरसा. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा 13 मार्च को प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में पूरी तरह व्यस्त है. बुधवार को भी जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, एडीएम निशांत सहित अन्य पदाधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया. जिला प्रशासन की टीम डीबी रोड में निर्माणाधीन बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज के मुख्यमंत्री के निरीक्षण को देखते तैयारी का जायजा लिया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते डीबी रोड के दोनों ओर बैरिकेडिंग का कार्य किया जा रहा है, जिससे आम दुकानदारों एवं ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते बैरिकेडिंग का कार्य जारी है. साथ ही पर्याप्त सुरक्षा बल के तैनाती के अलावे जिला परिषद परिसर में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. हवाई अड्डा के बगल में लगभग तीन करोड़ की राशि से तैयार हो रहे नवनिर्मित पार्क का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर भी बैरिकेडिंग का कार्य किया गया है. हर ओर तैयारी अंतिम चरण में है. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है. साथ ही सड़क के दोनों ओर सुरक्षा के लिए सघन बैरिकेडिंग कार्य जारी है.

स्टेडियम में मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम को लेकर पंडाल निर्माण अंतिम चरण में है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का निरीक्षण एवं महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री 125 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्य प्रारंभ करेंगे. वे 20 योजनाओं का शिलान्यास, 70 योजनाओं का उद्घाटन एवं 35 योजनाओं के कार्य प्रारंभ करेंगे. जिसकी अनुमानित लागत लगभग 500 करोड़ रुपये है. साथ ही जीविका दीदियों के साथ जनसंवाद एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel