[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा बेहद शुभ संयोग सिद्धि योग में 11 जुलाई शुक्रवार से होगी सावन मास की शुरुआत

बेहद शुभ संयोग सिद्धि योग में 11 जुलाई शुक्रवार से होगी सावन मास की शुरुआत

0
बेहद शुभ संयोग सिद्धि योग में 11 जुलाई शुक्रवार से होगी सावन मास की शुरुआत

14 जुलाई को होगी पहली सोमवारी, मंदिरों में हर हर महादेव की होगी गूंज : पंडित तरुण झा सहरसा . ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि देवाधिदेव महादेव का प्रिय मास सावन की शुरुआत 11 जुलाई सिद्धि योग से हो रही है व नौ अगस्त को सावन मास का समापन होगा. पहली सोमवारी 14 जुलाई को है. श्रावण सोमवार व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा विशेष विध-विधान से की जाती है. उन्होंने कहा कि सोमवार का व्रत करने से सुख समृद्धि, उन्नति एवं मनोकामना पूरी होती है. श्रावण को मनोकामना पूर्ति का महीना भी कहा जाता है. भोलेनाथ ही ऐसे देवता हैं जिनकी सच्चे मन से पूजा की जाय तो वह बेहद जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. मान्यता है की श्रावण सोमवार के दिन भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा जल्द फलित होती है. श्रावण मास के दौरान भगवान शिव को जल एवं गंगाजल के साथ पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, विजया पत्र, मधु, गुड, इत्र, पंचामृत एवं माता पार्वती की श्रृंगार सामग्री चढ़ाना शुभ माना जाता है. भगवान भोलेनाथ व मां पार्वती का विधि-विधान के साथ पूजा जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करना अच्छा माना जाता है. इस विशेष समय में शिव पूजन, पार्थिव पूजन, महामृत्युंजय अनुष्ठान भी अति लाभदायक सिद्ध होता है. संभव हो तो शिव चलीसा, ओम नमः शिवाय का जप एवं महामृत्युंजय के मंत्र का जप अवश्य करें. इसके साथ ही सोलह सोमवार का व्रत भी आरंभ किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि श्रवण मास का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई, दूसरा सोमवार व्रत 21 जुलाई, तीसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई एवं चौथा व अंतिम सोमवार व्रत चार अगस्त को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel