[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा अंडर – 12 बालक वर्ग युगल में समीर एवं अरहान ने जीता फाइनल

अंडर – 12 बालक वर्ग युगल में समीर एवं अरहान ने जीता फाइनल

0
अंडर – 12 बालक वर्ग युगल में समीर एवं अरहान ने जीता फाइनल

अंतर विद्यालय युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन सहरसा . सिमरी बख्तियारपुर बैडमिंटन क्लब द्वारा सीजन दो अंतर विद्यालय युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ. दो दिवसीय इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में बख्तियारपुर प्रखंड के चार विद्यालय के लगभग 125 खिलाड़ियों ने दो आयु वर्ग में हिस्सा लिया. अंडर – 12 बालक वर्ग के युगल मुकाबले का फाइनल ग्रीन फील्ड स्कूल के समीर व अरहान ने टैगोर पब्लिक स्कूल के अभिनव व प्रेम को सीधे सेटों में हराकर जीता. अंडर – 12 के बालिका वर्ग में आतीफा मरियम ने यासना एवं पार्टनर को हराया. अंडर – 14 बालक वर्ग में रागिब एवं फैज की जोड़ी ने ग्रीन क्रिशेंट स्कूल के हसनेन व जैद इस्लाम को रोमांचक मुकाबले में हराया. अंडर – 14 बालिका वर्ग में कोहिनूर पब्लिक स्कूल की सानिया एवं मनताशा ने अपने ही विद्यालय की तराना सुभानी एवं सना को सीधे सेटों में हराकर सिमरी बख्तियारपुर सीजन दो बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. दो दिवसीय इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला एवं राज्यस्तरीय खिलाड़ी को प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था. जिसमें बालिका वर्ग में नेहा कुमारी एवं जैनब अंसारी ने वैद व केशव के विरुद्ध युगल एवं मिक्स युगल खेला. दो दिवसीय इस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन अंसारी बैडमिंटन एकेडमी के सहयोग से किया गया. प्रशिक्षक खुर्शीद अंसारी ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर बैडमिंटन क्लब के संस्थापक सोहेल अशरफ एवं मो वकील के पिछले दो वर्षों से किये का परिणाम है जो बख्तियारपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है. इस बैडमिंटन प्रतियोगिता को सफल बनाने में ओम मोटर, अमान इंटरप्राइजेज, हारेवा स्वीट्स, अलमाश हॉस्पिटल, केक शॉप, जैड एस लाइफलाइन हॉस्पिटल ने सराहनीय योगदान दिया. प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में महबूब अशर्फी, हसनैन मोहसिन, डॉ आफताब, मो आयाज, डॉ गुलाब, मो खुर्शीद अंसारी, प्रवीण झा मौजूद थे. दो दिवसीय इस इस बैडमिंटन प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य भूमिका सोहेल अशरफ, मनोवर महफूज, वकील शेख, ओम भगत, सुमित कुमार, असजद, जेपी, सैफ रीतेश कुमार ने सहयोग दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel