[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा SAHARSA: लगातार बारिश से सोनवर्षा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलजमाव और जर्जर सड़कों से बढ़ी लोगों की परेशानी

SAHARSA: लगातार बारिश से सोनवर्षा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलजमाव और जर्जर सड़कों से बढ़ी लोगों की परेशानी

0
SAHARSA: लगातार बारिश से सोनवर्षा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलजमाव और जर्जर सड़कों से बढ़ी लोगों की परेशानी
जलजमाव के कारण पलटा माल लदा हुआ वाहन

सहरसा सोनवर्षा से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

सहरसा: सोनवर्षा अंचल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है. नगर क्षेत्र की समस्त छोटी-बड़ी सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन की समस्या काफी बढ़ गई है. अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह और मई माह में एक-दो दिनों के अंतराल पर लगातार हो रही बारिश के कारण नगर पंचायत की स्थिति बदतर हो गई है.

मुख्य सड़कों की बात करें तो बीते एक माह से मनौरी चौक होकर एनएच 107 से सिमरी बख्तियारपुर तक आवागमन लगभग बाधित है. मनौरी महादलित टोला से तिलाबे नदी तक की कच्ची लिंक सड़क एक बारिश में ही नाले में तब्दील हो जाती है. इसके साथ ही फ्लाईओवर का निर्माण अधूरा रहने के कारण लोगों को सुगमा पुल होकर आवागमन करना पड़ रहा है.

इस वजह से सोनवर्षा बाजार में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. जबकि अभी मानसून की बारिश शेष है. फ्लाईओवर के नीचे बने गहरे गड्ढों में प्रतिदिन विभिन्न वाहनों के पलटने की घटनाएं आम हो गई हैं.

वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ रहा है. वर्ष 2019 से भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एनएच 107 को पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा अपने हाल पर छोड़ दिया गया है. जिस वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है.

ग्रामीणों का आरोप है कि पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा खतरनाक हो चुकी सड़क पर किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है.

ठीक ऐसी ही स्थिति सोनवर्षा-अतलखा मुख्य मार्ग स्थित मनौरी गांव की भी है. सड़क पर जलजमाव होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बावजूद इसके नगर प्रशासन के पास इस समस्या से स्थायी निजात दिलाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिख रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel