[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा में सोमवार को गायनी विभाग में सिर्फ एक डॉक्टर, मरीजों की बढ़ सकती है भीड़

सहरसा में सोमवार को गायनी विभाग में सिर्फ एक डॉक्टर, मरीजों की बढ़ सकती है भीड़

0
सहरसा में सोमवार को गायनी विभाग में सिर्फ एक डॉक्टर, मरीजों की बढ़ सकती है भीड़
सांकेतिक तस्वीर

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.

Saharsa Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में सोमवार को मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है. रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में मरीज सोमवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं. खासकर महिला मरीजों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है, क्योंकि स्त्री रोग विभाग में आज केवल एक महिला चिकित्सक उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की तैनाती कर दी है ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

गायनी विभाग में महिला मरीजों की बढ़ सकती है भीड़

सदर अस्पताल के गायनी विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज और परामर्श के लिए पहुंचती हैं. सोमवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ. प्रभा वर्मा मरीजों की जांच करेंगी. रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को महिला मरीजों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, जिससे विभाग में अतिरिक्त भीड़ देखी जा सकती है.

सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

अस्पताल की ओपीडी में पुरुष बाह्य विभाग में डॉ. जयंत आशीष, नेत्र विभाग में डॉ. मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ. अरविंद कुमार, अस्थि रोग विभाग में डॉ. राजेश कुमार रंजन तथा शल्य विभाग में डॉ. सुशील कुमार आजाद मरीजों की जांच करेंगे.

दंत रोग विभाग में डॉ. संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ. अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ. महबूब आलम अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

इमरजेंसी और प्रसव गृह में भी विशेष व्यवस्था

आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अनिल कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ. आशीष कुमार तथा रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. रोहित कुमार की ड्यूटी रहेगी. सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ. प्रभा शंकर सुमन तथा फिजिशियन ऑन कॉल एवं आईसीयू के लिए डॉ. जयंत आशीष उपलब्ध रहेंगे.

प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. नेहा तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. कुमारी भारती की तैनाती की गई है.

जानिए ओपीडी और पंजीयन का समय

अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों का पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये निर्धारित है.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है ताकि इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें:  ‘एक भाई जेल में, दूसरे की मौत’, प्रिंस यादव की मौत पर भड़के पप्पू यादव, बोले- हत्यारों पर तुरंत हो कार्रवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel