[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा रविवार को ओपीडी बंद, इमरजेंसी में होगा सभी मरीजों का इलाज. जानें आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी

रविवार को ओपीडी बंद, इमरजेंसी में होगा सभी मरीजों का इलाज. जानें आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी

0
रविवार को ओपीडी बंद, इमरजेंसी में होगा सभी मरीजों का इलाज. जानें आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी
सदर अस्पताल सहरसा

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa Sadar Hospital OPD: सहरसा मॉडल सदर अस्पताल में रविवार को नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी. ऐसे में महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चों सहित सभी मरीजों का इलाज आपातकालीन कक्ष में किया जाएगा. अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. दूसरी ओर, सरकारी बस डिपो से विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का समय भी जारी कर दिया गया है.

रविवार को ओपीडी रहेगी बंद

अस्पताल प्रशासन के अनुसार रविवार होने के कारण सभी विभागों की नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी. इस दौरान इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों की जांच और प्राथमिक उपचार इमरजेंसी विभाग में किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर मरीजों को संबंधित चिकित्सकीय सलाह और रेफर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

इमरजेंसी कक्ष में आज इन डॉक्टरों की ड्यूटी

Saharsa Sadar Hospital OPD: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अखिलेश्वर प्रसाद मरीजों का इलाज करेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ मुंतका की ड्यूटी रहेगी. वहीं रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ रौशन लाल इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ मुंतका तथा फिजिशियन एवं आईसीयू ऑन कॉल के रूप में डॉ अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.

प्रसव गृह में पूरे दिन रहेंगी डॉ रंभा कुमारी

आपातकालीन प्रसव गृह में रविवार को सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक तीनों पालियों में डॉ रंभा कुमारी की ड्यूटी निर्धारित की गई है. गर्भवती महिलाओं के लिए 24 घंटे प्रसव संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

Also Read: मोहर्रम पर सहरसा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel