Saharsa Sadar Hospital OPD : मॉडल सदर अस्पताल सहरसा ने सोमवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को अस्पताल में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है. ऐसे में अस्पताल जाने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बढ़ जाती है मरीजों की भीड़
मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. लेकिन रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण सोमवार को मरीजों का दबाव काफी बढ़ जाता है.
सबसे ज्यादा भीड़ गायनी विभाग में देखने को मिलती है. महिला मरीज दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचती हैं. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने सोमवार के लिए सभी विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की है.
ओपीडी में आज इन विभागों में मिलेंगी सेवाएं
अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम चार बजे से छह बजे तक संचालित होगी.
पुरुष बाह्य विभाग में डॉ जयंत आशीष मरीजों को परामर्श देंगे. नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, स्त्री रोग विभाग में डॉ प्रभा वर्मा तथा शिशु विभाग में डॉ अरविंद कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.
इसके अलावा अस्थि रोग विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन, शल्य विभाग में डॉ सुशील कुमार आजाद, दंत विभाग में डॉ संतोष झा तथा आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.
नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में डॉ महबूब आलम उपलब्ध रहेंगे.
आपातकालीन सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे जारी रहेगी.
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ अनिल कुमार, दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक डॉ आशीष कुमार तथा रात दस बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ रोहित कुमार इमरजेंसी सेवा में तैनात रहेंगे.
गंभीर मरीजों के लिए सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ प्रभा शंकर सुमन तथा फिजिशियन ऑन कॉल और आईसीयू की जिम्मेदारी डॉ जयंत आशीष को सौंपी गयी है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Saharsa Sadar Hospital OPD : प्रसूता महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था
आपातकालीन प्रसव गृह में भी चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डॉ नेहा और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ कुमारी भारती ड्यूटी पर रहेंगी.
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी.
मात्र दो रुपये में होगा पंजीयन
मरीजों के लिए पंजीयन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है. अस्पताल में मात्र दो रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और डॉक्टर की जानकारी लेकर ही अस्पताल पहुंचें, ताकि अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान
बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम
