[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सहरसा सहरसा में आज गायनी विभाग में डॉ विभा कुमारी देंगी सेवा, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

सहरसा में आज गायनी विभाग में डॉ विभा कुमारी देंगी सेवा, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

0
सहरसा में आज गायनी विभाग में डॉ विभा कुमारी देंगी सेवा, जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात
सांकेतिक तस्वीर

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में मंगलवार को सभी विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. अस्पताल के गायनी विभाग में आज डॉ विभा कुमारी महिला मरीजों का इलाज करेंगी. सदर अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं. खासकर गायनी विभाग में महिला मरीजों की भीड़ अधिक रहती है.

गायनी विभाग में महिला मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़

मॉडल सदर अस्पताल के गायनी विभाग में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं परामर्श और इलाज के लिए पहुंचती हैं. महिला मरीजों को यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा उपलब्ध करायी जाती है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को स्त्री रोग विभाग में डॉ विभा कुमारी मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी.

“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.

Saharsa Sadar Hospital OPD: ओपीडी में सभी विभागों में डॉक्टर तैनात

अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार के लिए विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की है. पुरुष बाह्य विभाग में डॉ अनिल कुमार, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ अरविंद कुमार, अस्थि विभाग में डॉ चंदन पासवान, शल्य विभाग में डॉ अभिनव कुमार सिंह, दंत विभाग में डॉ संतोष झा तथा आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में डॉ महबूब आलम की ड्यूटी लगायी गयी है.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

आपातकालीन सेवा 24 घंटे रहेगी उपलब्ध

अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मसरूर आलम, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ रोहित कुमार तथा रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ वरुण कुमार झा की ड्यूटी लगायी गयी है. सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ नीरज कुमार नीरव और फिजिशियन ऑन कॉल व आईसीयू के लिए डॉ जयंत आशीष उपलब्ध रहेंगे.

जानें ओपीडी और पंजीयन का समय

सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. अस्पताल में पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel